Home Ads

Ad Home

Tuesday, 4 July 2017

 gst का असर: लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट, 7000 रुपये में खरीदने का मौका

नई दिल्ली (जेएनएन)। 1 जुलाई से देशभर में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू हो चुका है। GST लागू होने के बाद से ही कई ई-कॉमर्स कंपनियां यूजर्स को गैजेट्स पर डिस्काउंट दे रही हैं। फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूज जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लाई हैं जिसके तहत लैपटॉप्स मात्र 7,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनमें फ्लैट डिस्काउंट, कैशबैक, 0 फीसद कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स दिये जा रहे हैं।

iBall CompBook:

यह ऑफर शॉपक्लूज पर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत यह लैपटॉप मात्र 12,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 22,000 रुपये है। इस लैपटॉप पर 41 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है। साथ ही इस पर ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। इसे खरीदने के लिए शॉपक्लूज पर जाकर iBall CompBook टाइप करें जो पहला ऑफर आए उस पर क्लिक कर दें। इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह विंडोज 10 पर काम करता है। यह लैपटॉप क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।

Refurbished Micromax Canvas LT666:

यह ऑफर भी शॉपक्लूज पर उपलब्ध है। इस लैपटॉप की वास्तविक कीमत 17,999 रुपये है। 61 फीसद ऑफ के साथ यह लैपटॉप मात्र 6,985 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 2 जीबी रैम के साथ यह लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है। इस पर ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। इसे खरीदने के लिए शॉपक्लूज पर जाकर Refurbished Micromax Canvas LT666 टाइप करें जो पहला ऑफर आए उस पर क्लिक कर दें।

Acer Aspire Celeron Dual Core:

यह ऑफर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। 1,000 रुपये के ऑफ के साथ यह लैपटॉप 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। यही नहीं, Lap it up Campus Offer के तहत इस लैपटॉप पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें इंटेल सेलेरॉन ड्यूल कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दी गई है। यह लैपटॉप लीनक्स/उबंतू ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

No comments:

Post a Comment

Ye Post Aapko kaisi Lagi hume Jarur Batayen.

मनोरंजन व्यय को कम कैसे करें

श्रम सांख्यिकी(आंकड़ों) ब्यूरो के मुताबिक, औसत अमेरिकन परिवार ने 2011 में मनोरंजन पर 2,500 डॉलर से ज्यादा कमाए। अगर आप में से बहुत से लोग मन...

Author

Newsletter

FlatBook

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi ermentum.Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi fermentum.




Popular

Contact Us

Name

Email *

Message *